गुमला, फरवरी 28 -- पालकोट। होली को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक सर्किल इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सद्भाव और सौहार्द के साथ होली मनाने का निर्णय लिया। सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा कि इस बार होली और रमजान साथ-साथ हैं, इसलिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान जरूरी है। पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि दोनों पर्व भाईचारे का संदेश देते हैं, किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। अश्लील गानों, शराब के नशे में हुड़दंग और आपत्तिजनक कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...