गुमला, मार्च 19 -- पालकोट। रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर गुरुवार को पालकोट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विजय उरांव ने की। जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। बीडीओ उरांव ने कहा कि सभी त्योहारों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।बैठक में रामनवमी और सरहुल जुलूस के रूट व व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा, सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...