गुमला, अप्रैल 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के नवाडीह कटहल टांड़ बगेसरा गांव में 78 वर्षीय गंझू उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गंझू उरांव पिछले कुछ समय से गुमला क्षेत्र में रह रहे थे। दो दिन पहले वे अपने पैतृक गांव स्थित खपड़ा के घर की मरम्मत कराने के लिए पहुंचे थे। शनिवार को उनके दामाद संजय टोप्पो जब घर पहुंचे तो उन्होंने गंझू उरांव को घर के भीतर मृत अवस्था में पाया।घटना की सूचना स्थानीय मुखिया द्वारा तत्काल पालकोट थाना पुलिस को दी गई। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव क...