गुमला, मार्च 25 -- पालकोट प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व के मद्देनजर पालकोट के दुर्गा मंदिर प्रांगण में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मोहम्मद नजीर अख्तर ने की, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारी,ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि त्योहार हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण माहौल में मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही थाना प्रभारी तरुण कुमार को शोभायात्रा मार्ग की साफ-सफाई, गड्ढों के समतलीकरण तथा सड़क पर फैले बालू-चिप्स हटाने के निर्देश दिए।केंद्रीय महावीर मंदिर के महासचिव वसंत कुमार गुप्ता ने प्रशासन से अनावश्यक प्रतिबंधों से बचने की अपील की, ताकि क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। सर्किल इंस्पेक्टर गुलशन भेंगरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.