गुमला, फरवरी 6 -- पालकोट। पालकोट थाना क्षेत्र के कुरूम उपर खम्हन गांव निवासी 40 वर्षीय सुलोचना देवी की शुक्रवार शाम अज्ञात लोगों ने लाठी से पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। परिजनों और ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली ,तो गांव में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गांव में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.