गुमला, जून 19 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के चिरौडीह गांव में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिरौडीह निवासी सहीबू भोक्ता (82 वर्ष) के रूप में हुई है। सहीबू भोक्ता शुक्रवार को गांव के समीप जंगल में मवेशी चराने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पालकोट थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। ...