गुमला, अप्रैल 1 -- पालकोट प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की पालकोट प्रखंड इकाई में अध्यक्ष चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। बिना स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय लिए नए अध्यक्ष की घोषणा किए जाने से नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। इसी मुद्दे पर प्रखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आपात बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें संगठन के फैसले के खिलाफ तीखा विरोध जताया गया। बैठक में प्रखंड स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि अध्यक्ष का चयन बिना रायशुमारी के किया गया है। जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला नेतृत्व ने स्थानीय इकाई को भरोसे में लिए बिना ही निर्णय थोप दिया। इस बैठक की खास बात यह रही कि 74 बूथों के प्रतिनिधि एक साथ जुटे और सभी ने इस न...