गुमला, मार्च 6 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर शिव मंदिर के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कोंजाली डूमरटोली निवासी विमला देवी (55वर्ष) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार विमला देवी पालकोट के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांधीनगर शिव मंदिर के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शुक्रवार को...