गुमला, जून 12 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पशु तस्करों द्वारा गाय चोरी करने की कोशिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। घटना गुरूवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई गायों को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाना ले गई। जानकारी के अनुसार राजा मैदान और संजय गांधी चौक के आसपास लगभग 40 से 50 गायों का झुंड मौजूद था। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे तस्करों ने बालक मध्य विद्यालय के पास खड़े ट्रक की ओर गायों को हांकने का प्रयास किया। तभी स्थानीय युवकों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। यह भी पढ़ें- सांड को घसीटने पर बेकाबू हुए लोग, भीड़ ने युवकों को खंभे से बांधकर पीटा जिससे तस्कर गायों को छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान ट्रक चालक भी वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पाल...