गुमला, अप्रैल 10 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के मुर्गा मैदान के पास आपसी विवाद में पड़ोसी ने 22 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका निराश कुमारी घर के बाहर थी, तभी पड़ोसी ने टंगी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके नाक के उपर गहरी चोट लगने से काफी खून बह रहा था। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रमेश साहू ने बताया कि आपसी विवाद में पड़ोसी ने बेटी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि युवती घर के बाहर थी और इसी दौरान पड़ोसी ने टंगी से मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस मौके पर...