पालकोट में किशोर को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत
गुमला, जुलाई 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के पिंजरा डीपा गांव निवासी 13 वर्षीय शिवा कुमार की सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवा मुन्ना लोहारा का पुत्र था। घटना शुक्रवार अहले सुबह करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार शिवा घर में सो रहा था। इसी दौरान एक जहरीला सांप बिस्तर में घुस गया और उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने एंबुलेंस से संपर्क करने का प्रयास किया,लेकिन संपर्क नहीं होने पर निजी वाहन से उसे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: मवेशी चराने गए ग्रामीण को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल रेफर हालांकि परिजन उसे रिम्स ले जाने के बजाये गुमला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.