गुमला, मई 9 -- पालकोट, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र में शुक्रवार रात कथित तौर पर क्रांतिकारी युवा संगठन नामक नए आपराधिक संगठन के नाम से तीन स्थानों पर चेतावनी भरे पोस्टर चिपकाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पोस्टर के जरिए पुलिस को खुली चुनौती दी गई है। शनिवार सुबह जानकारी मिलते ही पालकोट पुलिस ने सभी पोस्टर हटाकर जब्त कर लिए और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टर में एक दिन पूर्व संजय गांधी चौक के पास घर के बाहर खड़े एक पिकअप वाहन में आग लगाने की जिम्मेदारी लेते हुए इसे संगठन की मौजूदगी का संकेत बताया गया है। हालांकि उस घटना को लेकर पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई थी। कमांडर बल्लू बलराम उर्फ खलनायक के नाम से जारी पोस्टर में खुद को गरीबों और लाचारों का मसीहा बताया गया है। साथ ही कथित गद्दारों, बेईमानों और द...