गुमला, मई 17 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के झिकीरिमा पंचायत अंतर्गत सुंदरपुर गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के गारजा गांव निवासी 54 वर्षीय आर्थर लकड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार आर्थर लकड़ा अपनी बहन के घर सुंदरपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह चर्च जाने से पहले वह गांव के तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान नहाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पालकोट थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पालकोट थाना के एएसआई सचिन टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद स...