गुमला, दिसम्बर 10 -- पालकोट, प्रतिनिधि। नवयुवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को पालकोट प्रखंड के केराटोली गांव में पारंपरिक पुस मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बिलिंगबीरा पंचायत के केराटोली स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोक्ता और पालकोट प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह गुड्डू ने फीता काटकर किया। बतौर मुख्य अतिथि मंगल सिंह भोक्ता ने कहा कि पुस मेला हमारे घर-आंगन की मंगलकामना, प्रसन्नता और भगवान इंद्र के प्रति आस्था की जीवंत परंपरा है। इसे सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयास की सराहना की और कहा कि नृत्य-गीत व पर्यावरण संरक्षण-संवर्द्धन हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। मंडल अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह गुड्डू ने ग्रामीणों क...