बागपत, मई 16 -- कस्बे के पट्टी अहीरान स्थित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को पालकी प्रभावना महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शांतिनाथ के जन्म तप एवं निर्वाण महोत्सव कल्याणक पर आयोजित धार्मिक आयोजनों में धर्म लाभ प्राप्त किया। छोटा बाजार के बडा मंदिर में लडडू चढाया गया। सुबह अहिरान मंदिर परिसर में अभिषेक पूजन और शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- शांतिनाथ भगवान के जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक पर निकली पालकी यात्रा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पालकी प्रभावना यात्रा में सुसज्जित पालकी में भग...