रांची, जून 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भगवान श्रीनिवास और उनकी पटरानियां माता श्रीश्रीदेवी तथा भूमिदेवी पालकी पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलीं। दिव्य व अलौकिक शृंगार से सुसज्जित पालकी में विराजमान भगवान और माताओं के दर्शन के लिए पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वर के रूप में सजे भगवान श्रीवेंकटेश्वर की पालकी के पीछे-पीछे श्रीधाम वृंदावन से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य अपने सहयोगी गोविंद दास एवं अन्य परिकरों के साथ रथ पर सवार होकर इस दिव्य भ्रमण में शामिल हुए। इस दौरान बैंड-बाजे, बारातियों के उत्साह और दक्षिण भारत के प्रसिद्ध वाद्ययंत्र नादस्वरम की दैवीय धुनों ने भक्तों को झूमने-नाचने पर विवश कर दिया, जि...