उरई, मार्च 18 -- उरई। आज से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो जाएगी। जगह जगह माता रानी की आराधना होगी। इस मौके पर घरों में घट स्थापना के साथ मंदिरों में हवन पूजन आदि कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है। बुधवार को देवी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम स्वरुप दिया गया। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर कमेटी के लोगों के साथ सहयोगी मंदिरों की व्यवस्थाओं के अलावा साज सज्जा में जुटे रहे। प्रबंधकों का कहना है कि सारे बंदोबस्त हो गए है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।पुजारियों का कहना है िक माता रानी पालकी पर सवार होकर इस बार आएगी। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को चैत्र नवरात्र की शुरूआत होने जा रही है। बुधवार को शहर के प्रमुख व प्रसिद्ध हुल्की माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, मां संकटा मंदिर सरीखे मंदिरों में इसकी झलक देखी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.