मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा संस्था का तीन दिवसीय सत्संग रॉयल बैंक्वेट हाल में आरंभ हुआ। सर्व प्रथम श्रद्धालुओं ने बाबा फुलसंदे वालों का पूजन किया। बाबा ने प्रवचन आरंभ करते हुए सृष्टि के आरंभ और मानव जाति की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि परमेश्वर ही पूरी सृष्टि का रचियता है। उसको समर्पित रहने में ही हमारा कल्याण है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया बनती और बिगड़ती रहती है। मगर मनुष्य की कामनाएं अनंत हैं। वह खुशियां ढूंढता है। अंत में उसे गुरु की शरण में जाना ही पड़ता है। सत्गुरु की शरण में जाने से उसका भौतिकवादी संसार से मोह भंग हो जाता है। गुरु की शरण में जाने से उसे संसार खुद एक मिथक नजर आने लगता है। गुरु को ही आत्माओं का शिल्पी बताते हुए उनकी शरण और परमात्मा की भक्ति में लीन हो जाता है। सत्संग के बाद बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.