पटना, मार्च 17 -- मद्य निषेध की सूचना पर गर्दनीबाग पुलिस ने पार्सल के माध्यम से ले जाई जा रही शराब की खेप सोमवार की रात को पकड़ी। कार्रवाई के दौरान एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पार्सल के भीतर 70 लीटर शराब बरामद हुई। पार्सल में शराब के साथ वाहन के पार्ट्स भी रखे गए थे, ताकि संदेह न हो। पुलिस ने मौके से ऑटो चालक विजय कुमार लखीसराय निवासी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कंकड़बाग निवासी पार्सलकर्मी मनीमोहन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। ऑटो, बरामद शराब और पार्सल में रखे वाहन के पार्ट्स को जब्त कर लिया गया है। पार्सल कर्मी ने पूछताछ में पकड़े गये धंधेबाजों ने बताया कि शराब दूसरे राज्य से ट्रेन के जरिए लाई जाती है। दानापुर में इसे उतारकर पार्सल के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई की जाती है।गर्दनीबाग प्रभारी थानेदार ने बताया कि पार...