मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी, निसं। कुरियर से पार्सल डिलीवरी करने के नाम पर एपीके फाइल भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 1.11 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई है। मामले में छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर मोहल्ला निवासी पंकज कुमार के बयान पर साइबर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें कहा है कि वह एक कुरियर कंपनी के वेबसाइट के माध्यम से अपने पार्सल को ट्रैक कर रहा था। लेकिन पार्सल की स्थिति व लोकेशन अपडेट नहीं दिख रहा था। इसके बाद उसके कुरियर कंपनी के कस्टमर केयर टैब पर क्लिक किया। जहां कस्टर केयर के एक प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर से बात हुई। उसने पिन कोड की समस्या बताते हुए उसके मोबाइल पर एक एपीके फाइल व क्यूआर कोड भेज दिया। इसके बाद उसके अलग-अलग बैंक खाता से 5 रुपए व 1 रुपए का भुगतान कराया। कुछ ही देर बाद उसके तीन बैंक खाता से साइबर फ्रॉडों ने एक...