कानपुर, सितम्बर 9 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर एक महिला के मोबाइल की कॉल फॉरवर्ड सक्रिय कर दी। आरोपितों ने व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल में मौजूद परिचितों के नंबर पर मैसेज भेजकर रुपये की मांग की। साथ ही एक परिचित ने 25 हजार रुपये ठगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। काकादेव निवासी देवयानी विलतकर के अनुसार बीती सात सितंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसने खुद को कोरियर कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बताते हुए पार्सल आने की बात कही। उस दिन उनका पार्सल आना था। इसलिए उन्होंने उन्हें फोन में आया कोड बता दिया। जिसके बाद उनकी कॉल फॉरवर्ड हो गई। आरोपितों ने उनकी जान-पहचान के लोगों से रुपये की मांग की और एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी...