मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने कपड़े के पार्सल की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा किया है। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में टीम ने छापेमारी कर 77 लीटर से अधिक शराब के साथ एक ऑटो को जब्त किया है। मौके से एक धंधेबाज को गिरफ्तार भी किया गया है। पूछताछ में आरोपित धंधेबाज सह ऑटो चालक की पहचान अहियापुर के पटियासा के मोहन सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे प्रदेश से कपड़े के पार्सल में छुपाकर शराब की खेप भेजी गई थी। इसे बाक्स में रखा गया था। सूचना मिलने पर टीम के साथ छापेमारी कर इसे जब्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...