प्रयागराज, मार्च 3 -- भरद्वाजपुरम वार्ड के पार्षद शिवसेवक सिंह सोमवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पार्षद नगर निगम के एक कर्मचारी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ गए थे। वहां से लौटते वक्त प्रयागराज में गीता निकेतन मंदिर के पास ट्रक ने शिवसेवक को टक्कर मार दी। पार्षद को सिर और शरीर में कई जगह चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...