लखनऊ, जून 10 -- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित आरज़ू नगर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने खुद कदम आगे बढ़ाया है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब पार्षद और विधायक ने कोई सुनवाई नहीं की, तो क्षेत्रवासियों ने आपस में 83 हजार रुपये का चंदा जुटाकर नाली निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय निवासी अनूप कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार, रामकिंकर सक्सेना, मोहम्मद वकील, हरिओम श्रीवास्तव और अन्य लोगों ने बताया कि बरसात में घरों के सामने पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लगातार उपेक्षा से नाराज होकर जनता को अपनी जेब से पैसा खर्च करने पर मजबूर होना पड़ा। निवासियों का कहना है कि यह काम स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी थी। उन्होंने प्रशासन से अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान...