बोकारो, अप्रैल 21 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद वार्ड 16 की पार्षद रश्मि सिंह ने सोमवार को अपने काफी समर्थकों के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया है। पार्षद रश्मि ने रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष आदित्य साहू की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह व अशोक बड़ाईक भी थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, वार्ड पार्षद सरोजनी दूबे, फुसरो मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार सहित अभय विश्वकर्मा, शिवलाल रविदास, दिनेश यादव, रामू तांती, चंदन राम, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, चंदन चौहान, गीता देवी, सीमा, उर्मिला, सोभा, राहुल, नीतू सिंह, अंजुला सिंह, लाल मोहन महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भाजपा सदैव महिलाओं के ...