भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड 13 के पार्षद रंजीत मंडल का अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सामान्य बोर्ड की बैठक में पार्षदों के अधिकारों का मुद्दा उठाया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने का आरोप लगाया। इधर, नगर आयुक्त के निर्देश पर त्रि-स्तरीय जांच टीम ने परबत्ती स्थित विवादित प्याऊ निर्माण स्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में निर्माण को सही पाया गया है। टीम बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस दौरान विरोधी गुट ने 2025 के कुछ पुराने दस्तावेजों को वायरल कर विरोध जताया, जिसे पार्षद ने मुद्दे से भटकाने की साजिश बताया। वहीं, सोनी देवी, निकेश कुमार, अशोक पटेल और अभिषेक आनंद सहित आधा दर्जन पार्षदों ने अनशन स्थल पहुंचकर रंजीत मंडल को समर्थन दिया और मांगों का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी...