रांची, मार्च 5 -- रांची। गुरु नानक स्कूल के सचिव परमजीत सिंह टिंकू को स्कूल प्रबंध समिति ने गुरुवार को सम्मानित किया। हाल ही में नगर निकाय चुनाव में वार्ड 44 से पार्षद चुने जाने पर स्कूल की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। समिति ने टिंकू को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में वार्ड का सर्वांगीण विकास होगा तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...