फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- थाना रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार रात को शराब के नशे में उत्पात मचा रहे समुदाय विशेष के युवकों ने टोकने पर पार्षद प्रतिनिधि पर हमला बोल दिया। पार्षद प्रतिनिधि के साथ मारपीट करते हुए उसे कार की डिग्गी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा एवं शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि को युवाओं से छुड़वाया। बुधवार रात को पार्षद प्रतिनिधि मुकुल दिवाकर अपने रसूलपुर क्षेत्र में एलईडी लाइट का परीक्षण करने निकले थे कि कहां पर एलईडी लाइट जल रही है तथा कहां पर यह खराब पड़ी हुई है। इस दौरान सरस्वती कारखाने के सामने रखे हुए चाय के खोखे पर युवक बैठे हुए थे। इस दौरान एक कार में सवार युवक कार के दरवाजे खुले रख कर तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे। जब पार्षद प्रतिनिधि यहां से गुजरे तो उन्होंने इस स्...