रिषिकेष, मार्च 9 -- चंद्रेश्वरनगर स्थित एक धार्मिक स्थल परिसर में शराब की बिक्री के आरोप में हंगामा हो गया। इस दौरान कई लोगों ने मिलकर पार्षद पति से मारपीट कर दी। जिसमें उनके सिर में चोटें आई। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पार्षद ने शिकायत में पत्थरबाजी करने का दावा भी किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश स्थित चंद्रेश्वरनगर वार्ड पार्षद किरण यादव ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च को चंद्रेश्वरनगर में एक धार्मिक स्थल परिसर में कुछ लोग शराब बिक्री कर रहे थे। शिकायत पर पति चंद्रेश्वर यादव ने मौके पर पहुंचकर शराब बिक्री कर रहे लोगों की मोबाइल से वीडियो बना ली। तीन मार्च को इस अवैध कारोबार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड कर दिया गया। जिसके बाद संदीप साहनी, ...