कानपुर, दिसम्बर 29 -- कल्याणपुर, संवाददाता। सीटीएस बस्ती में एक बर्थडे पार्टी में पहुंचे पार्षद पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर डांस कर रही युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। कल्याणपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। सीटीएस बस्ती में रविवार रात आयोजित बर्थडे पार्टी में पार्षद पति दिनेश पासवान आमंत्रित थे। पार्टी के दौरान दिनेश पासवान अपने साथियों के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत होने के कारण आरोपितों ने वहां मौजूद एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। जिसपर पीड़िता ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद पति समेत पांच आरोपितों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शां...