भागलपुर, अप्रैल 2 -- नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 के वार्ड पार्षद सुभाष कुमार ने दो लोगों के विरुद्ध थाना से शिकायत की है। अपने आवेदन में मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वार्ड पार्षद सुभाष कुमार ने बताया है कि दिनांक 30/03/26 को नगर परिषद कार्यालय सुल्तानगंज में समान्य बोर्ड की बैठक में शामिल होने गया था। बैठक में शामिल होने के लिए अन्य पार्षदों को बुलाने प्रथम तल पर गया, परंतु आरोपी अकारण मेरे साथ हाथापाई करने लगे। हंगामा होने पर अन्य पार्षद द्वारा बीच-बचाव किया गया। इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रज़ा ने बताया कि दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...