आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया के बिरसा चौक क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से शुक्रवार को निजात मिल गई। नए पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से इस क्षेत्र में 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर, 10 पोल एवं नए तार लगा कर क्षेत्र की समस्या को दूर किया गया। पार्षद गुप्ता ने पूजा पाठ कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। गुप्ता ने इस कार्य के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इस अवसर पर शिव कुमार अग्रवाल, अरुण दास, रमेश गुप्ता, मनोज प्रमाणिक, असित दास, विजय मंडल, सुभाष दास, सरोज प्रमाणिक, विनय मंडल, अरुण केडिया आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी यह भी पढ़ें- नगर परिषद रामगढ़ उपाध्यक्ष का विधिवत कार्य...