कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मश्री श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' के लिखे झंडा गीत 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' को विधिक मान्यता दिलाने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने सदन में प्राइवेट मेंबर बिल लोकसभा में प्रस्तुत किया। यह बिल प्रश्नावली में शामिल हो चुका है। अगली कार्रवाई के दौरान सांसद को प्रस्ताव पर बोलने का अवसर मिलेगा। इस ऐतिहासिक कदम पर स्मृति संस्थान के पदाधिकारी व परिजनों ने सांसद के आवास पर जाकर उन्हें अंगवस्त्र, फूल-माला व मिष्ठान खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, गंगाराम शर्मा, पीयूष यादव, आदित्य तिवारी, परिजन अरुण गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अमर गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 150 मीटर तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- वंदे ...