प्रयागराज, मई 6 -- अलोपीबाग पार्षद पद के उपचुनाव में मंगलवार को 22.15 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह सात बजे स पांच केंद्रों के 10 बूथों पर मतदान शुरू हुआ, लेकिन दिनभर वोटरों का निकलना नहीं हो सका। शाम छह बजे ईवीएम बंद होने तक 12,324 वोटरों में से महज 2730 लोग ही मतदान केंद्र तक आए। इसके बाद ईवीएम को तहसीलदार सदर कोर्ट में रखवाया गया। सात मई को यही पर मतगणना होगी और शाम को मालूम चलेगा कि जनता ने किसे पार्षद के रूप में चुना है। शाम पांच से छह बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ामतदान पूरे दिन जोर नहीं पकड़ सका। यह भी पढ़ें- अलोपीबाग पार्षद उपचुनाव के लिए मतदान शुरू सुबह नौ बजे तक महज 2.24 फीसदी वोट पड़ा तो 11 बजे क 7.01 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 12.67 फीसदी, शाम तीन बजे 17.82 फीसदी, पांच बजे तक 22.15 फीसदी और अंतिम एक घंटे में एक ...