लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ | प्रमुख संवाददाता। हजरतगंज में 2015 के चर्चित पार्षद हत्याकांड के आरोपी पर पीड़ित परिवार को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। पार्षद के भतीजे अभिषेक यादव का आरोप है कि 13 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर उनके पूरे परिवार को खत्म कर देने की खुली धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, "घर में कोई चिराग जलाने वाला नहीं बचेगा" और "मारेंगे कहके मारेंगे।" अभिषेक का आरोप है कि यह पोस्ट हजरतगंज निवासी शिव यादव पुत्र बद्री यादव के फेसबुक अकाउंट से की गई है। अभिषेक के मुताबिक यह वही व्यक्ति है जो 2015 में हुए पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की हत्या के मामले में आरोपी है। अभिषेक यादव के अनुसार 1 नवंबर 2015 को दोपहर करीब पौने बारह बजे हजरतगंज के नरही क्षेत्र में तत्कालीन पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव की दिनदहाड़े गोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.