रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के दिन एक पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोपियों पर किशोरी के परिजनों से भी मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंची रुद्रपुर निवासी एक किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर पर मौजूद थी। उसका भाई नहाने गया था, जबकि मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं और पिता भी घर से बाहर थे। आरोप है कि इसी दौरान एक पार्षद का बेटा अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच उसका भाई वहां पहुंच गया और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.