सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। बुधवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह से मिला और राशन डीलरों की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर लाभार्थियों को इनकम टैक्स रिटर्न का हवाला देकर भयभीत कर रहे हैं और पात्र लोगों के भी राशन कार्ड काटने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में राशन डीलर कार्डधारकों को बुलाकर उनकी रिटर्न संबंधी सूची दिखा रहे हैं और कार्ड निरस्त करने की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई गरीब लोग केवल बच्चों की पढ़ाई, विवाह या छोटे कारोबार के लिए ऋण लेने हेतु रिटर्न भरते हैं, जिससे उन्हें अपात्र नहीं माना जा सकता। इस दौरान पार्षद टिंकू अरोड़ा, पार्षदपति डॉ एहतेशाम, हाजी गुलशेर, अहमद मलिक, राजीव अन्नू, नितिन जाटव, नदीम अंसारी,...