बरेली, अप्रैल 14 -- लक्ष्मीनगर में शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को स्थानीय पाषर्द के साथ लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। पार्षद सीता पटेल, बबली पटेल आदि ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने पिछले वर्ष एक शराब की दुकान संजयनगर से हटकर लक्ष्मीनगर में स्थानांतरित की थी। इस दुकान के आने के बाद इलाके में अराजकता बढ़ने लगी है। लोगों ने इसका विरोध किया तो समझौता हुआ कि 1 अप्रैल 2026 को दुकान अन्य जगह स्थानांतरित कर दी जाएगी, लेकिन द्वितीय पक्ष अब इस समझौते को नहीं मान रहा है, जबकि यह समझौता सांसद की उपस्थिति में लिखा गया था। यह भी पढ़ें- सेवराई में प्रस्तावित शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध यदि तीन दिनों में दुकान नहीं हटाई जाती है तो पार्षद क्षेत्र की जनता के साथ आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योज...