प्रयागराज, अप्रैल 25 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर बैठक शुरू होते ही पार्षदों ने सदन में हंगामा कर दिया। कई पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भ्रष्ट अधिकारियों को यहां से हटाया भी नहीं जा रहा। अधिकारी यहीं जमे रहना चाहते हैं। कुछ पार्षदों ने कर्मचारियों के 15 साल से अधिक समय तक एक स्थान पर तैनात रहने का आरोप लगाया। भ्रष्टाचार पर चर्चा के दौरान आकाश सोनकर ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सिविल लाइंस में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। सीवर लाइन के कामों में हो रही धांधली पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बजट पेश करने पर छिड़ा विवाद कमलेश तिवारी ने कहा कि तेलियरगंज में नगर निगम की जमीन पर सैकड़ों मकान बन गए। इसकी शिकायत पहले की गई थी, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने अ...