सीतामढ़ी, जून 6 -- मनीष झा सीतामढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महापौर, वार्ड पार्षदों एवं नगर निगम अधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन, न्यायालय के निर्देशों तथा स्वच्छता संबंधी मानकों की जानकारी दी गई।अध्यक्षता महापौर रौनक जहां परवेज ने की। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली तथा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकृत एवं अनधिकृत ठोस अपशिष्ट डंपिंग की समस्या तथा उसके समाधान के उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ।नगर यह भी पढ़ें- घरों से निकलने वाला कचरा चार भागों में करें विभिक्त आयुक्त डॉ...