रांची, अप्रैल 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शुक्रवार को वार्ड स्तर पर नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल करते हुए पार्षदों को उनके संबंधित वार्ड कार्यालयों की चाबियां सौंप दीं। यह चाबियां निगम के परिसंपत्ति अधीक्षकों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर विधिवत हस्तांतरित की। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सभी वार्ड कार्यालयों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पूर्ण रूप से कार्यात्मक बनाने की प्रक्रिया जारी है। इन कार्यालयों के माध्यम से अब साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, योजनाओं में आवेदन, पानी टैंकर व सेप्टिक टैंक बुकिंग तथा कर भुगतान जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। यह भी पढ़ें- मेयर और डिप्टी मेयर समेत पार्षदों क...