मधुबनी, मार्च 23 -- झंझारपुर। झंझारपुर नगर परिषद की सोमवार को आयोजित आम बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी रही। मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई इस बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा से अधिक पार्षदों का आक्रोश देखने को मिला। इन तीखी झड़पों और शोर-शराबे के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी 27 वार्डों से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का प्रस्ताव पेश किया गया। बैठक की शुरुआत होते ही सड़क, नाला, जलजमाव और आवास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। वार्ड 12 (बेलाराही) के पार्षद राजकुमार मंडल ने नगर परिषद प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार प्रस्ताव देने के बावजूद उनके वार्ड में एक भी काम नहीं हो रहा है, जबकि कुछ खास वार्डों में दर्जनों योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। अन्य पार्षदों ने भी सुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.