बगहा, जनवरी 2 -- बेतिया। पूर्व के दिनों में लगातार दो बोर्ड की बैठकें कोरम के अभाव व बहुमत से पार्षदों के हो हल्ला के बाद निकल जाने से कैंसिल होने के बाद शुक्रवार को अंतत बोर्ड की बैठक शुरू हुई। नगर निगम के सभागार में मेयर गरिमा देवी सिकरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल और विधान पार्षद कुमार सौरव विभाग लेने पहुंचे। बैठक शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया। पहले वार्ड पार्षद एनामुल हक ने आरोप लगाया कि हमारे जैसे पार्षदों के साथ भेदभाव किया जाता है। यहां विकास का काम नहीं हो पा रहा है। योजनाओं में भेदभाव होता है। इस बीच संसद और विधान पार्षद बीच बचाव करते नजर आए। इधर मेयर ने इन आरोपों को नकारा। कहा कि आप हमेशा ऐसे निराधार आरोप लगाते हैं। बैठक शुरू होने के साथ ही पिछले योजनाओं की संपुष्टि को ल...