पार्श्वनाथ प्लाजा के 11वें माले से महिला टेली कॉलर ने छलांग लगाई, हालत गंभीर
लखनऊ, मई 3 -- पार्श्वनाथ प्लाजा के 11वें माले से निजी कंपनी की टेली कॉलर 22 वर्षीय शिवांशी पाल ने रविवार देर शाम छलांग लगा दी। नीचे पहले तल पर टिन शेड से टकराकर नीचे फर्श पर गिरी। शिवांशी को गंभीर हालत में लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। परिवारीजनों ने फिलहाल किसी आरोप से इनकार किया है। घटना की जानकारी पर एसीपी विभूतिखंड विनय कुमार द्विवेदी, इंस्पेक्टर अमर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने बताया कि शिवांशी मूल रूप से रायबरेली जनपद के अजयनगर कमलापुर की रहने हैं। यहां अपनी बहन के साथ खरगापुर में किराए पर रहती हैं। शिवांशी पार्श्वनाथ प्लाजा में 11वें तल पर स्थित वोडाफोन एडब्ल्यूएस दफ्तर में टेलीकॉलर की नौकरी करती हैं। ऑफिस के लोगों ने बताया कि देर शाम करीब सवा सात बजे शिवांशी वाशर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.