बाराबंकी, जून 8 -- फतेहपुर। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार सुबह तीन दिवसीय श्री ऋषि मंडल विधान का शुभारंभ श्रद्धा व भक्ति के साथ हुआ। जैन आचार्य श्री विशल्य सागर जी महाराज के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के अभिषेक व शांतिधारा से हुआ। इसी के बाद मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लाल पीले वस्त्र पहने महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर पार्श्वनाथ मंदिर से सन्मति भवन तक मंगल यात्रा में शामिल हुईं। भजन की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। जगह जगह पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती की गई। विधानाचार्य पंडित मुकेश जैन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप शुद्धि व पूजन संपन्न कराया। लल्ला जैन ने ध्वजारोहण किया। ऋषि मंडल विधान में विभिन्न पात्रों का चयन हुआ। जिसमें यज्ञनायक का सौभाग्य जयंत कुमार जै...