गिरडीह, दिसम्बर 16 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ एवं आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक दिवस पर मधुबन में विशेष पूजा आराधना की गई । तीर्थंकरों की पूजा प्रक्षाल के अलावा कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। साधु संतों के सानिध्य में जगह जगह शोभायात्रा निकाली गई। बतला दें कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर जी में पार्श्वनाथ भगवान एवं चन्द्र प्रभु भगवान की जन्म एवं तप कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। साधु संतों के सानिध्य में तीर्थंकर भगवान की विशेष पूजा अर्चना व कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। बीसपंथी कोठी स्थित आदि मंदिर में धार्मिक विधि विधान से अभिषेक शांतिधारा व भक्ति भावना की गई। महोत्सव के उपलक्ष्य में मधुबन में भव्य रथयात्रा निकाली गई। गाजे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.