हरदोई, अप्रैल 1 -- संडीला। नगर के पार्वती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र की शुरुआत हवन व पूजन के साथ हुई। आचार्य शैलेंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती के सम्मुख पूजन-अर्चन कर वैदिक मंत्रों से हवन कराया। प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला ने कहा कि भारतीय शिक्षा में प्रत्येक कार्य का शुभारंभ मां सरस्वती के आशीर्वाद से होता है। इस दौरान छात्रों ने हवन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आदित्य सिंह, अमित कुमार मौर्य, किरन यादव, विजय सहित शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...