नई दिल्ली, मई 27 -- शायद ही कोई हो जिसे ग्लोइंग स्किन नहीं चाहिए। हम सभी चाहते हैं कि हमारे फेस पर निखार आए, कोई दाग-धब्बे ना हों और स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहे। लेकिन गर्मियों में अक्सर स्किन की हालत खराब हो जाती है। पसीना, धूप और धूल-मिट्टी की वजह से टैनिंग और डलनेस चेहरे पर साफ दिखाई देती है। इसके लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन आमतौर पर वो काफी महंगे होते हैं या उतने इफेक्टिव नहीं रहते। ऐसे में आप नेचुरल चीजों को अपने स्किनकेयर में शमिल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ उपासना वोहरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही कमाल की फेसपैक शेयर की है, जो गर्मियों में आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। कोई पार्लर या महंगे प्रोडक्ट्स का खर्चा नहीं, घर की कुछ चीजों से आप सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए फ...