बरेली, जून 3 -- आंवला।पार्थ पांडे ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला कमांडेंट होमगार्ड पद हासिल किया है। इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों में हर्ष का माहौल है।पार्थ पांडे वर्तमान में कोलकाता स्थित सेंचुरी प्लाईवुड इंडिया लिमिटेड में मैनेजर हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बरेली में हुई। इसके बाद उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर से इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की तथा अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर किया। पब्लिक पॉलिसी एवं ईएसजी से संबंधित विभिन्न व्यावसायिक प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए हैं। उनके पिता इफको में जनरल मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस में रुद्रपुर की जसमीत ने किया टॉप, कौन बना SDM और DSP, दे...