वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी। सीड एकेडमी के पार्थ प्रभाकर ने जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तिहरी उपाधि हासिल की। डीपीएस की सौम्या सिंह ने महिला वर्ग में अंडर 19 आयु वर्ग में एकल उपाधि जीती। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से सनबीम स्कूल सारनाथ में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता टूर्नामेंट में प्रतिभागी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उभरते युवा खिलाड़ी का अवार्ड अभिनव सिंह तथा स्टार प्लेयर का खिताब सौम्या सिंह को दिया गया। सनबीम सारनाथ की प्रधानाचार्या तनुजा सिंह ने पुरस्कार बांटे। टूर्नामेंट के चीफ रेफरी प्रीतम सिंह तथा डिप्टी रेफरी साक्षी शर्मा थे। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की इंटरनेशनल अंपायर सौम्या सिन्हा तथा सनबीम स्कूल सारनाथ के स्पोर्ट्स हेड संजीव ने अभ्यागतों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित क...